Surya Nakshatra Gochar 2025: 72 घंटों में शुरू होगा 3 राशि वालों का बुरा वक्‍त, नौकरी-व्‍यापार में आएंगी मुश्किलें, रोज घटेगा धन!

Surya Nakshatra Gochar 2025: 72 घंटों में शुरू होगा 3 राशि वालों का बुरा वक्‍त, नौकरी-व्‍यापार में आएंगी मुश्किलें, रोज घटेगा धन!

ग्रहों के राजा सूर्य नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं और इस नक्षत्र के स्‍वामी चंद्रमा हैं. सूर्य का चंद्रमा के नक्षत्र में गोचर 3 राशि वालों के लिए अच्‍छा नहीं कहा जा सकता.

Surya Nakshatra Gochar in Rohini 2025: सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश बहुत खास होता है. इस समय सूर्य धरती के काफी करीब होता है, जिससे सूर्य की किरणें धरती के बड़े हिस्‍से को बुरी तरह झुलसाती हैं. इसलिए सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करते ही साल के सबसे गर्म दिन शुरू हो जाते हैं. जिन्‍हें नौतपा कहते हैं. इस दौरान धरती बुरी तरह तपती है. इस बार सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश 25 मई 2025 को होने जा रहा है. सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों पर असर डालेगा और 3 राशि वालों के लिए तो कष्‍टदायी साबित हो सकता है. इन लोगों को खासी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. जानिए किन राशि वालों को 25 मई से संभलकर रहने की जरूरत है.

मिथुन राशि – सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता. इन जातकों को धन हानि हो सकती है. खर्चे बेलगाम होंगे. निवेश से बचें, वरना फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. करियर में मनचाही सफलता ना मिलने से उदासी हो सकता है. विवाहित लोगों के लिए भी यह समय मुश्किल हो सकता है.

तुला राशि – तुला राशि वालों के जीवन में सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश अचानक कोई नकारात्‍मक फल दे सकता है. कोई नुकसान या बुरी सूचना मिल सकती है. तनाव, थकान, बीमारी के शिकार होने की आशंका है. वाहन चलाते समय सतर्क रहें. काम करते समय एकाग्रता बनाए रखें, वरना गलती हो सकती है.

कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों को ये समय सावधानी से गुजारने चाहिए. बेतहाशा खर्च आपको कर्ज में डुबो सकता है. माता की सेहत का ध्‍यान रखें. संपत्ति को लेकर मसला हो सकता है. सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है. दिल या पेट से जुड़ी समस्‍या हो सकती है. करियर में विरोधी परेशान कर सकते हैं. इन अशुभ प्रभावों से बचने के लिए रविवार को दान-पुण्‍य करें.

Astrologer Ankur Gupta Call 8630202712 (Marriage Business Job Expert)